ग्राम तोरनिया के ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नया हरसूद में आहूत जनसुनवाई में पहुंचकर हरसूद एसडीएम आरसी खतेडिया को कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर सरपंच सचिव द्वारा कराए कार्यों की जांच करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि जब से पंचायत का गठन हुआ है तब से ही सरपंच सचिव द्वारा पंचायत के कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है।