मुंगेर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा की ओर से पटना के बड़ी महावीर स्थान से निकली पावन कलश यात्रा शुक्रवार की रात मुंगेर के बड़ी महावीर मंदिर पहुँची। जिला संत रविदास जयंती कार्यक्रम संयोजक विवेकानंद चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया।
#MungerNews #bihar #भाजपाबिहार #पब्लिकन्यूजमुंगेर #मुंगेर
Munger, Munger | Aug 8, 2026