छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में डीएसटी टीम की कार्रवाई, सट्टे के खिलाफ की गई कार्रवाई में 11 आरोपी गिरफ्तार
छीपाबड़ौद कस्बे में डीएसटी टीम ने अवैध सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में सट्टे की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से करीब 14 हजार रुपए की सट्टा राशि भी बरामद की गई