विदिशा नगर: पूज्य सिंधी पंचायत का निर्विरोध गठन, सुरेश मोतियानी बने अध्यक्ष
पूज्य सिंधी पंचायत की नई तीन वर्षीय कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध संपन्न हो गया। एक जुलाई से शुरू हुई निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन, जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रविवार दोपहर 2 बजे सामान्य सभा में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध घोषित किया गया। समाज की सहमति से सुरेश मोतियानी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।