भरगामा: बाल विवाह मुक्त अररिया बनाने के लिए भरगामा में आयोजित की गई एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला
भरगामा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के तहत बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त एवं नशा मुक्त जिला निर्माण को लेकर महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया।