फुलवरिया: माड़ीपुर गांव में पानी गर्म करते समय फटा गैस सिलेंडर, बचाव कार्य में लगे एक युवक का मोबाइल जल और हुआ जख्मी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में बीती रात करीब 10 बजे घर में गैस चूल्हा पर पानी गर्म करते समय एक सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ फट गया। जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। आग की लपटे इतनी ऊंचाई तक थी की कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था। इस हादसे में एक युवक आंशिक रूप से झुलस गया और उसका मोबाइल भी जल गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।