गढ़वा: गढ़वा में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त, 7 दिन में शिकायत निपटाने का दिया निर्देश
Garhwa, Garhwa | May 11, 2026 गढ़वा में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन पेयजल समस्याओं के समाधान में जुट गया है। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने झार जल पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि चापाकल, जलमीनार और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी कोई भी शिकायत 7 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए। अब तक जिले में 1404 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 1068 का निष्पादन किया