औरैया: गैर इरादतन हत्या मामले में एक आरोपी और नाबालिग को कोठीसाला के सर्विस रोड से पकड़ा गया, बाइक और कड़ा बरामद
कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करते हुए एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल और एक कड़ा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे ग्राम कोठीसाला की ओर जाने