बरेली: किला थाना पुलिस ने अमन हत्याकांड आरोपी विपिन और शालू गुप्ता को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, जिला अस्पताल में भर्ती
दरोगा के बेटे की हत्या में मुख्य आरोपी विपिन गुप्ता और शालू गुप्ता को बीती देर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राम गुर्जर समेत अन्य की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस का विपिन से पुराना नाता है। कई मामलों में विपिन का नाम सामने आ चुका है।