मंझनपुर: कौशाम्बी में सवारियों से भरा CNG ऑटो पलटा, महिला समेत चार लोग घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी के पास सवारियों से भरा एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ऑटो मंझनपुर से सवारियां लेकर महेवाघाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान गौसपुर टिकरी के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ने से ऑटो पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।