राघोगढ़: धरनावद थाना पुलिस ने ₹5000 के एक इनामी शातिर आरोपी के साथ चार वारंटो में फरार दो वारंटी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए
राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने शातिर बदमाश अपराधियों को पकड़ा है। 7 जुलाई को थाना प्रभारी ने बताया, बीते रोज ₹5000 के इनामी आरोपी अजमल पारदी ग्राम बीलाखेड़ी को गिरफ्तार किया है। जिस पर शिवपुरी रतलाम राजस्थान हरियाणा में कई मामले दर्ज है। इसी दौरान आरोपी गजेंद्र पारदी और देवराज पारदी को गिरफ्तार किया गया। अलग-अलग मामले में दोनों के चार वारंट जारी थे।