चकिया: लेहरा ड्रेन पर चेकडैम निर्माण का किसानों ने किया विरोध, जलभराव से फसल बर्बाद होने की जताई आशंका
शहाबगंज के लेहरा ड्रेन पर बने चेकडैम को किसान विकास मंच ने गलत डिजाइन का बताते हुए विरोध जताया। आज मंगलवार दोपहर 02 बजे संगठन मंत्री राम अवध सिंह व अन्य किसानों का आरोप है कि इससे हजारों बीघे फसल जलभराव की चपेट में आ सकती है। बंधी डिवीजन के अवर अभियंता ने भी बिना अनुमति निर्माण को गलत बताया। संगठन ने डीएम से शिकायत और समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।