रावला: 7KND गांव में 12वीं में शानदार अंक लाने वाली एक होनहार छात्रा अपनी सफलता देखने से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गई
रावला क्षेत्र के गांव 7 KND में एक घर ऐसा भी है, जहां मंगलवार दोपहर 12:00 बजे 93.80 प्रतिशत अंक आने के बावजूद मातम पसरा हुआ है।यह कहानी है होनहार छात्रा नकिता की, जिसने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करते हुए 12वीं आर्ट्स में 93.80% अंक हासिल किए। लेकिन अफसोस, अपनी इस सफलता को देखने के लिए वह आज इस दुनिया में नहीं है नकिता काफी समय से बीमार चल रही थी।