खातेगांव: नेमावर: पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया
सोमवार दोपहर 2:00 नेमावर थाने मे पदस्थ पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सामान्य बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा और मामला हिंसा तक पहुंच गया। इस दौरान संबंधित पुलिस कर्मी के साथ गाली गलौज मारपीट किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए CCTV कैमरों के आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।