सीतापुर: हरगांव में शराब चोरी के आरोप में युवक की ईंट से कूच कर हत्या, फिर शव को शराब डालकर जलाया गया
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के नकुरी खुर्द गांव में बीते दो दिन पूर्व एक युवक का शव जली अवस्था में पड़ा मिला था मामले में पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद तहकीकात के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जानकारी के अनुसार शराब चोरी किए जाने के आरोप में दबंग आरोपियों के द्वारा युवक की पत्थर मारकर हत्या की गई जिसके बाद शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया था।