एन एस यू आई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे मंगलवार की शाम 6 बजे अमरकंटक पहुंचे। जहां उन्होंने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से मुलाकात करने के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने अमरकंटक विश्रामगृह पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बुधवार को आई जी एन टी यू विश्वविद्यालय में आयोजित विरोध प्रदर्शन में वह शामिल होंगे।