गुना नगर: गुना रेलवे स्टेशन: बीना- गुना -रुठियाई मेमो ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी, सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी किया रवाना
गुना रेलवे स्टेशन से बीना मेमू ट्रेन के अतिरिक्त फेरों की शुरुआत हुई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार, 27 जून को शाम 7:12 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस नई सेवा से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।