लातेहार: पुलिस सभागार में गुम हुए 20 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए
लातेहार पुलिस के द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देशन में साईबर सेल के द्वारा गुम हुए 20 मोबाईल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे गये।