बालोद: कलेक्टर ने शौर्य चक्र विजेता भोजराम साहू का सम्मान किया, शॉल व पौधा भेंट कर दी शुभकामनाएं
Balod, Balod | Jul 1, 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शौर्य चक्र प्राप्त करने वाले बालोद जिले के असम राइफल्स के जवान भोजराम साहू का जिला प्रशासन ने सम्मान किया। संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने उन्हें शॉल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना की सराहना की।