दमोह: नवजागृति स्कूल के सामने अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन नाले में जा गिरी तेज रफ्तार थार, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस
Damoh, Damoh | Jun 5, 2026 दमोह शहर के नवजागृति स्कूल के सामने गुरुवार रात तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन नाले में गिर गई और पलट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया। चालक वैभव सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क पर पाइप और बैरिकेडिंग नहीं होने से हादसा हुआ। घटना में कोई चोट नहीं आई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला