फिरोज़ाबाद: हजरतपुर रोड पर सड़क पार करते समय बुलेट ने 19 अप्रैल को 60 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत
थाना टूण्डला क्षेत्र हजरतपुर निवासी 60 वर्षीय हरी सिंह घर से 19 अप्रैल को पैदल हजरतपुर रोड पर निकले थे, सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार से आती बुलेट ने टक्कर मार दी। जिससे हरी सिंह गंभीर घायल हो गये थे। जिन्हें उपचार को आगरा रैफर किया गया वहां से परिजन नोयडा लेकर जा रहे थे रास्ते में दम तोड़ दिया।