गोपालगंज: नगर थाना पुलिस ने 52 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52 लीटर देशी शराब बरामद की है। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बंजारी चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। मौके से पुलिस ने हरिहरपुर निवासी बिगु हुसैन और जमीर मियां को गिरफ्तार कर लिया।