आगरा: विकास भवन सभागार में गौशाला व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश
आगरा के विकास भवन सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह और सीडीओ प्रतिभा सिंह ने गौशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को भूसा बैंक बनाने, गर्मी से बचाव की व्यवस्था करने और निराश्रित गौवंशों को गोशालाओं में संरक्षित करने के लिए अप्रैल में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।