गाज़ीपुर: सहारनपुर जाने से पहले प्रशासन ने भीम आर्मी नेताओं को किया होम अरेस्ट, गाजीपुर में आंदोलन की चेतावनी
गाजीपुर में सहारनपुर के देवबंद थाना इलाके के लालवाला गांव के मामले को लेकर सियासी और सामाजिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। भीम आर्मी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। भीम आर्मी के संस्थापक एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह के सहारनपुर जाने पर प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने का दावा किया गया है।