नानपारा के तहसीलदार शैलेश अवस्थी ने रुपईडीहा में होली पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन होली को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है। अवस्थी ने रुपईडीहा स्थित होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर साफ-सफाई, लकड़ी की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था और दहन के निर्धारित समय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए