सदर: गोवंश तस्करी: मुठ्ठीगंज पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गाय और 1 बछड़ा बरामद
Sadar, Allahabad | Jun 22, 2026
मुठ्ठीगंज पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोप में 52 वर्षीय बब्लू उर्फ शमीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी घूरपुर थाना क्षेत्र के रीवा रोड का निवासी है। पुलिस ने इसके कब्जे से 2 गाय, 1 बछड़ा और तस्करी में प्रयुक्त टाटा मैजिक बरामद की है।थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 20 जून को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को घूरपुर इलाके से पकड़ा गया।