हज़ारीबाग: हजारीबाग के स्कूल में लगी आग, बड़ा हादसा टला!
हजारीबाग के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पुराना समाहरणालय परिसर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। उस समय स्कूल में पढ़ाई चल रही थी और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। प्रिंसिपल निकिता कुमारी ने बताया कि बाहर से फेंकी गई सिगरेट आग का कारण हो सकती है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। हालांकि सैकड़ों पेड़-पौधे जल गए, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।