सूरजपुर: टुकूडांड में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन, 255 आवेदन प्राप्त, 81 का मौके पर हुआ निराकरण
ग्राम पंचायत टुकूडांड में सुशासन तिहार 2026 के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुखमनिया आयाम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।