डुमरांव: व्हाट्सऐप हैक कर ठगी: आदर्श नगर के शिक्षक के नाम पर 34 हजार की साइबर उगाही, इमरजेंसी का हवाला देकर परिचितों से उगाही
Dumraon, Buxar | Jun 4, 2026 आदर्श नगर मोहल्ले में एक निजी शिक्षक के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित शिक्षक जेपी सिंह ने गुरुवार को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शिक्षक जेपी सिंह के अनुसार, उनका व्हाट्सएप अकाउंट अचानक हैक कर लिया गया।