किशनगढ़ बास: जिला प्रभारी सचिव पूनम ने शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को बांटे चेक और पट्टे
Kishangarhbas, Alwar | Jul 6, 2026
खैरथल जिला प्रभारी सचिव पूनम ने सोमवार सुबह 11:00 बजे नगर पालिका किशनगढ़ बास एवं ग्राम पंचायत चामरोदा में आयोजित सेवा शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र पालनहार योजना पंजीकरण पट्टा वितरण सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए।