शेरघाटी: ढाई साल बाद भी न्याय के लिए संघर्ष, पीड़ित परिवार को वादों का पूरा लाभ नहीं मिला
शेरघाटी प्रखंड के उचेरवा गांव में छह वर्षीय बच्ची के अपहरण और निर्मम हत्या मामले में दोषियों को अदालत द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन पीड़ित परिवार आज भी सरकारी सहायता और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। घटना को करीब ढाई वर्ष बीत जाने के बावजूद परिवार को प्रशासन और सरकार की ओर से किए गए अधिकांश वादों का लाभ नहीं मिल सका है। परिजनों का कहना है क