औराई: जनार गांव में करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के जनार पंचायत के जनार गांव में करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे में पोस्टमार्टम के शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान 70 वर्षीय नंदिनी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सड़क पर जलजमाव होने के कारण किनारे से जा रही थी।