सरदारशहर: सरदारशहर में आंधी से बिजली गुल, 24 घंटे से कई गांव अंधेरे में
सरदारशहर में शुक्रवार की तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। मालकसर, बिजरासर, रणसीसर, भियासर, सावर, दलूसर और ढाणी पोटानिया समेत कई गांवों में बिजली पोल, तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। किसानों ने बताया कि करीब 100 से अधिक पोल टूटे हैं।