मैनपुरी: दीवानी रोड पर अनधिकृत रूप से खड़े ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ CO ट्रैफिक दीपशिखा ने की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात दीपशिखा सिंह व परिवहन टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दीवानी रोड पर अनाधिकृत रूप से खड़े ओवरलोड ईंटों से भरे व बिना नंबर प्लेट,बिना रिफ्लेक्टर वाले ट्रैक्टर ट्रोला पर वैधानिक कार्यवाही की गई एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।