मड़ियाहू: जनस्वाभिमान दिवस को लेकर अपना दल (एस) ने तेज किया जनसंपर्क अभियान
अपना दल (एस) द्वारा मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के सितमसराय में जनसंपर्क अभियान चलाकर 2 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होने वाले जनस्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का आह्वान किया गया। अभियान का नेतृत्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने किया।