मड़िहान: मड़िहान सतेसगढ़ रोड पर अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो लोग हुए घायल
बताते चले की पवई गांव के भदोही जनपद के रहने वाले चार लोग कार द्वारा सतेसगढ़ के अड़गड़ानंद बाबा का दर्शन करने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार अचानक अनियंत्रित होकर एकाएक खाई में जा गिरी। वहीं आसपास के ग्रामीणों द्वारा कार में सवार चार लोगों को निकाला जिसमें दो लोगों को चोट आई है बाकी दो लोग सुरक्षित हैं घायल दोनों लोगों का मंडली अस्पताल में इलाज जारी