करछना: करमा क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से आम के पेड़ में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा चौकी इलाके में आज गुरुवार शाम शॉर्ट सर्किट से एक आम के पेड़ में आग लग गई। घटना पूर्व प्रधान लल्लू पटेल के घर के सामने हुई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।