पीलीभीत: गैरतपुर जप्ती किसान की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, विरोध करने पर हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव गैरतपुर जप्ती में किसान की जमीन पर ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने आरोप लगाया कि किसान की भूमि पर जबरन टीनशेड डालकर कब्जा किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस से मिलीभगत कर किसान और उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज