बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न, DM बोले- मानव-वन्यजीव संघर्ष पर जन जागरूकता मददगार
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। डीआईओ ने इस संबंध में सोमवार शाम को बताया कि बैठक के दौरान डीएम ने विषय की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बैठक में हिंसक वन्य जीव के हमले वाले क्षेत्र का सर्वे करने के भी निर्देश दिए गए हैं।