राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराएं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की सांस्कृतिक समरसता और जनजातीय लोकतांत्रिक परंपराओं की सराहना की। मुरिया दरबार और बस्तर पंडुम जैसे आयोजन जनजातीय संस्कृति को मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं और माओवाद-मुक्त बस्तर के नवनिर्माण पर प्रकाश डाला। मांझियों, चालकियों के मानदेय वृद्धि का भी ऐलान हुआ। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं।