फैज़ाबाद: अयोध्या में मंत्री संजय निषाद गैंगरेप पीड़िता से मिले,बातचीत के दौरान हुए भावुक
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने रेप पीड़िता से जिला अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान मंत्री भावुक हो गए। जिसके बाद मंत्री पीड़िता के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात करेंगे।इस दौरान मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा- अखिलेश का PDA झूठा साबित हो रहा। लगता है कि इन अपराधियों के सहारे इनकी जीत हुई है। अपराधी को बचा रहे हैं। घटना पर उनका मुंह नहीं खुल रहा है।