वैर: वैर के पीएम श्री विद्यालय में समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा निखारने का मंच
Weir, Bharatpur | May 26, 2026 पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 15 दिवसीय “अवरुचि शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। 18 मई से शुरू हुआ यह समर कैंप 3 जून 2026 तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित हो रहे इस शिविर में कक्षा 6 से 8 तक के करीब 150 विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।