अनूपपुर: 2-3 दिन तक नहीं होता उठाव, मुख्य मार्गों पर फैल रही गंदगी,मवेशी और बदबू से परेशान शहरवासी, नगर पालिका पर सवाल
अनूपपुर शहर में सफाई के बाद भी कचरे का समय पर उठाव नहीं होने से मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैल रही है। सड़क किनारे पड़े कचरे में आवारा मवेशी मुंह मार रहे हैं, जिससे कचरा दोबारा सड़कों पर फैल जाता है और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से नियमित सफाई के साथ तत्काल कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।