अक्षय तृतीया पर श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित श्रीहरि विष्णु के बद्रीनारायण स्वरूप का भव्य हुआ श्रृंगार
Sadar, Varanasi | May 10, 2024 अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित श्रीहरि विष्णु के बद्रीनारायण स्वरूप का भव्य श्रृंगार किया गया। परम्परा के निर्वाह में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा आज ही के दिन से पवित्र श्रावण मास तक श्री विश्वनाथ जी के विग्रह पर कुंवरा (Shower) भी प्रतिवर्ष की भांति लगाया गया है।