NSUI की 'मोहब्बत की दुकान' पुलिस ने बंद कराई: काशी विद्यापीठ के बाहर उठा रहे थे युवाओं के मुद्दे,
Sadar, Varanasi | May 10, 2024 वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बाहर कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI की ओर से लगाई गई 'मोहब्बत की दुकान' को चंद घंटे बाद पुलिस ने हटवा दिया। काशी विद्यापीठ के छात्रों ने विरोध किया तो पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हो गई। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने बलपूर्वक काउंटर को हटवा दिया।