सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में GST इंस्पेक्टर से अभद्रता और मारपीट करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में GST इंस्पेक्टर से अभद्रता कर मारपीट करने वाले फरार आरोपी विकास आडवानी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 4 मार्च को वाणिज्यिक कर निरीक्षक प्रसन्न जैन पीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के व्यवसाय स्थल राजीवनगर वार्ड पहुंचे थे। पंचनामा कार्रवाई के दौरान विकास आडवानी और प्रशांत सेन ने गाली-गलौज कर मारपीट की।