🚨 ट्रैवल अलर्ट: भारी बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग अगले आदेश तक बंद! 🚨
उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का कहर अब सड़कों पर भी दिखने लगा है। अतिवृष्टि के चलते देहरादून–मसूरी मुख्य मार्ग पर 'पानी वाले बैंड' के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, उप जिलाधिकारी मसूरी ने इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों और आम लोगों की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पीडब्ल्यूडी (PWD) और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।
⚠️ प्रशासन की अपील: कृपया इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। घर से बाहर निकलने से पहले मौसम और रास्तों की सटीक जानकारी जरूर लें। सुरक्षित रहें!
#Dehradun #Mussoorie #RoadClosed #UttarakhandWeather #TrafficAlert