बिसौली: बिसौली में जनगणना प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को मकान सूचीकरण की अहम जिम्मेदारी दी गई
Bisauli, Budaun | Apr 17, 2026 बिसौली में जनगणना 2027 की तैयारी के क्रम में नगर पालिका सभागार में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। जिसमें आगामी जनगणना कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना पर जोर दिया जाएगा।