भीलवाड़ा: हलेड में खेत में कृषि कार्य करने गए युवक की लाश कुएं में तैरती मिली, पुलिस जुटी है जांच में
सदर थाना क्षेत्र के हलेड में खेत में कृषि कार्य करने गए युवक की खेत में ही बने कुएं में लाश तैरती हुई मिलने से सनसनी फैल गई। संभवत कुएं से पानी निकलते वक्त पैर फिसलने से यह हादसा हुआ है ।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।