भीलवाड़ा: बालाजी खेड़ा के समीप रोड पर अचानक पशु से स्कूटी टकराई, हादसे में स्कूटी सवार मां, बेटा और बेटी गंभीर घायल
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के बालाजी का खेड़ा के समीप रविवार को शाम करीब 7 बजे रोड पर अचानक आए पशु से एक स्कूटी टकरा गई।हादसे में स्कूटी सवार मां सहित बेटा बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।